Food Reality March — मिलावट के खिलाफ पदयात्रा
FOOD REALITY MARCH

मिलावट के खिलाफ पदयात्रा

शुद्ध और सुरक्षित भोजन के लिए एक जन-जागरूकता अभियान। Bikaner से Jaipur होते हुए Delhi तक 700+ किमी. का संकल्प।

700+ KM पदयात्रा
Route बीकानेर → रतनगढ़ → सीकर → जयपुर → कोटपूतली → बहरोड़ → गुरुग्राम → दिल्ली
1 संकल्प मिलावट मुक्त भारत

एक कदम स्वस्थ भारत की ओर

Food Reality March का उद्देश्य भोजन में मिलावट के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित करना है।

🍃

शुद्ध आहार

साफ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन के महत्व के बारे में जागरूकता।

❤️

स्वस्थ लोग

मिलावट के स्वास्थ्य पर प्रभाव को समझने और सही चुनाव करने की पहल।

🇮🇳

मजबूत भारत

जागरूक नागरिकों के साथ बेहतर food safety culture की दिशा में कदम।

Adv. Jayant Moond
FOOD REALITY MARCH

अभियान के संरक्षक

Adv. Jayant Moond
संरक्षक

Food Reality March के माध्यम से मिलावट के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प।

700+ किमी. का सफर

एक यात्रा, एक संदेश और एक साझा संकल्प।

बीकानेर
रतनगढ़
सीकर
जयपुर
कोटपूतली
बहरोड़
गुरुग्राम
दिल्ली

सरकार के सामने 12 प्रमुख मांगें

इस पदयात्रा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों के समक्ष खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख मांगें रखी जा रही हैं।

1

नकली दूध, घी, पनीर, आटा, मसाला में मिलावट पर फांसी का कानून बने

बड़े माफियाओं द्वारा नकली दूध एवं दूध से बने प्रोडक्ट बनाने तथा आटे में पत्थर, चॉक पाउडर मिलाते हुए पकड़े जाने पर फांसी की सजा का कानून बने।

2

फसलों में जहर बंद करो

फल एवं सब्जियों के उत्पादन तथा उन्हें पकाने में जहरीले एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायनों के अनियंत्रित प्रयोग पर कड़ी रोक लगाई जाए।

3

हर पैकेज्ड फूड पर अनिवार्य Health Star Rating एवं Ingredient List हिंदी में

हर पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट पर आगे की तरफ 5 स्टार वाली हेल्थ स्टार रेटिंग अनिवार्य हो। 5 स्टार = सबसे हेल्दी | 1 स्टार = सबसे हानिकारक। पैकेट के पीछे Ingredients की लिस्ट हिंदी में, साफ-साफ और बड़े अक्षरों में लिखना अनिवार्य हो।

4

हर जिले में Free Food Testing Lab

FSSAI की खाद्य सुरक्षा निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा प्रत्येक जिले में मुफ्त अत्याधुनिक Food Testing Lab उपलब्ध कराई जाए। खाद्य नमूनों की जांच समयबद्ध हो और शिकायतकर्ता को जांच एवं कार्रवाई की स्थिति ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए।

5

हर स्कूल में खाद्य शिक्षा अनिवार्य

देश के हर प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक “शुद्ध आहार” नाम का एक विषय अनिवार्य किया जाए। सरकार इस विषय की अलग किताब और शिक्षक की व्यवस्था करे।

6

Artificial Color और Flavor पर बैन

देश में बिकने वाले सभी खाद्य पदार्थों में Artificial Color, Flavor और Synthetic Food Dye के इस्तेमाल को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। सरकार Natural Color और Natural Flavor को बढ़ावा दे।

7

पैकेज्ड फूड में Palm Oil के इस्तेमाल पर बैन

पैकेज्ड फूड में Palm Oil के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

8

तंबाकू, गुटखा एवं जर्दा पर पूर्ण प्रतिबंध

भारत की जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए पूरे भारत में तंबाकू, गुटखा, जर्दा और सभी तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

9

भ्रामक विज्ञापन पर जेल का प्रावधान

जो कंपनियां “100% Natural”, “Pure”, “Real”, “Fresh”, “Healthy”, “Organic” जैसे भ्रामक दावे लिखती हैं या Celebrity के माध्यम से Unhealthy Product को Healthy बताकर प्रचार करती हैं, उनके लिए जेल का कानून बने।

10

Food Safety Fast Track Court

देश में फूड मिलावट के सभी मामलों के लिए अलग Fast Track Food Court का गठन किया जाए। हर केस को 90 दिन के अंदर निपटाना अनिवार्य हो।

11

पैकेज्ड फूड में Sugar की मात्रा कम की जाए

पैकेज्ड फूड में Sugar की मात्रा को बहुत ज्यादा कम किया जाए ताकि Sugar से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।

12

Cold Drink पर पूर्ण प्रतिबंध

आम जनता की हेल्थ को देखते हुए पूरे भारत में Cold Drink को बैन किया जाए। मांग के अनुसार Artificial Color, अधिक Sugar, Preservatives और Caffeine वाले Cold Drinks पर रोक लगाई जाए।

जनजागरूकता का उद्देश्य: 700+ किलोमीटर के पूरे मार्ग में जनता को इस अभियान से जोड़ना, खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर जनजागरूकता पैदा करना और मिलावटखोरी के खिलाफ मजबूत जनमत तैयार करना।

क्या आप इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे?

मिलावट के खिलाफ जागरूकता फैलाने, अभियान को support करने और अपने शहर में संदेश पहुंचाने के लिए हमारे साथ जुड़ें।

Join the Movement Facebook Instagram